रायपुर में कांग्रेस ने आगामी चुनावों को देखते हुए बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई डाल दास साहेब ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस का मानना है कि डाल दास साहेब के पार्टी में आने से सतनामी समाज का समर्थन और मजबूत होगा। भूपेश बघेल ने कहा कि उनके जुड़ने से कांग्रेस को नई ताकत मिलेगी और पार्टी अपने सिद्धांतों के साथ और मजबूती से आगे बढ़ेगी
