एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीट सुवर्णा राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। महिलाओं की F54 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 44 वर्षीय सुवर्णा ने 15.66 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। ईरान की शाहला हदीदी ने रजत, जबकि वियतनाम की गुएन ने कांस्य पदक जीता। सुवर्णा की इस उपलब्धि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा है।
