28 C
Raipur
October 30, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्ग में SIR को लेकर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज भाजपा की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के समर्थन में पदयात्रा निकाली जाएगी। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस पदयात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे महेश कॉलोनी में सभा से होगी। इसके बाद करीब 1 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी, जो महेश चौक पहुंचेगी। यहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। भाजपा इस दौरान लोगों को मतदाता सूची में सही नाम जुड़वाने और अपात्र नाम हटाने के प्रति जागरूक करेगी। वहीं, यातायात पुलिस ने भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Related posts

लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी

admin

राजनांदगांव में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की जान गई

admin

पुलिस ने रखा इनाम, क्या अब पकड़ा जाएगा शोएब?

admin

Leave a Comment