28 C
Raipur
October 30, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पूजा-पाठ के नाम पर 15 लाख की ठगी! साधु बनकर परिवार को बनाया निशाना

रायपुर में साधु बनकर पूजा-पाठ के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने परिवार की परेशानी दूर करने और बीमार पत्नी को ठीक करने का झांसा देकर करीब 15 लाख रुपये के जेवर और नकदी ठग लिए। पुलिस ने ग्वालियर निवासी एक आरोपी और एक नाबालिग को पकड़ा है। उनके पास से करीब 3 लाख रुपये कीमत के 17 ग्राम सोने के आभूषण और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले पूजा-पाठ का भरोसा जीतते थे और फिर जेवर वापस करने का बहाना बनाकर ठगी करते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Related posts

भारतमाला घोटाले के आरोपी पटवारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं निर्दोष हूं’

admin

बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं से मारपीट, भिलाई में क्या है पूरा मामला?

admin

तीन दिन तक बारिश का दौर, 8 अगस्त से मानसून पड़ेगा धीमा

admin

Leave a Comment