October 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कोडा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत; महिला और 2 बच्चे घायल

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक के पास देर रात तेज रफ्तार स्कोडा कार ने एक बोलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार नया रायपुर से शादी समारोह से लौट रहा था। हादसे के बाद स्कोडा कार में सवार चार युवक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से पहले युवकों का MG रोड पर खुलेआम शराब पीते हुए वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, हादसे और शराब के सेवन के बीच संबंध की जांच पुलिस कर रही है।

Related posts

बस्तर की ढोकरा कला को मिला राष्ट्रीय सम्मान, बबनू राम बैद बने शिल्प गुरु

admin

छात्रा ने नाराजगी में दी जान, स्कूल न जाने देने पर परिजनों से हुआ था विवाद

admin

SECL क्वार्टर में युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

admin

Leave a Comment