छत्तीसगढ़ सरकार ने देवउठनी एकादशी के अवसर पर रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी कार्यालयों में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
इससे पहले गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब बदलकर 20 नवंबर कर दिया गया है। इस दिन रायपुर और नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में छुट्टी रहेगी।
