November 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक!

छत्तीसगढ़ सरकार ने जनगणना 2027 की तैयारियों को देखते हुए जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर अस्थायी रोक लगा दी है। सरकार के निर्देश के अनुसार, अगले छह महीने या जनगणना का काम पूरा होने तक इन कर्मचारियों का तबादला नहीं किया जाएगा। इसमें जिला जनगणना अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

जनगणना का दूसरा चरण 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी। नागरिकों को 10 से 24 जनवरी के बीच ऑनलाइन स्व-गणना का विकल्प भी मिलेगा। सरकार का उद्देश्य प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता बनाए रखना और जनगणना का काम समय पर पूरा करना है।

Related posts

रक्षाबंधन की डोर ने बांधी खुशियां: 581 गुमशुदा बच्चे लौटे घर, बहनों ने पुलिस को बांधी राखी

admin

आर्थिक तंगी से रुकी पढ़ाई, विजय शर्मा की मदद से फिर लौटी बेटियों की मुस्कान

admin

रेलवे स्टेशन पर खौफनाक हमला: पार्किंग ठेकेदार को चाकू मारा, हिस्ट्रीशीटर और गैंग ने ठेले के विवाद में की पिटाई

admin

Leave a Comment