November 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

CBI कस्टडी में सौरभ चंद्राकर से मिलने पहुंचे पूर्व कांग्रेस विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से मिलने महासमुंद के पूर्व कांग्रेस विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर पहुंचे। उस समय सौरभ चंद्राकर CBI की कस्टडी में थे। उनके साथ महादेव सट्टा ऐप के पैनल ऑपरेटर विशाल रमानी भी पहुंचे थे।

सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष अदालत ने 12 नवंबर तक CBI की कस्टडी में भेजा है। एजेंसी इस दौरान उनसे महादेव ऐप के पूरे नेटवर्क और कथित लेन-देन को लेकर पूछताछ कर रही है। CBI का आरोप है कि इस कारोबार में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों को संरक्षण दिए जाने की बात सामने आई है।

CBI कस्टडी के दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक की सौरभ चंद्राकर से मुलाकात अब चर्चा का विषय बन गई है। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी सवाल उठ रहे हैं।

Related posts

जनजातीय परंपरा को नई पहचान: छत्तीसगढ़ सरकार करेगी बैगा, गुनिया और हड़जोड़ का वार्षिक सम्मान

admin

लालच देकर धर्म परिवर्तन का आरोप: खरोरा में पादरी गिरफ्तार

admin

रायपुर स्टेशन बना अपराध का अड्डा: ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक पर चाकू से हमला, 5 बदमाशों ने लूटे पैसे और मोबाइल

admin

Leave a Comment