दीपावली के दौरान पटाखों से आंखों में चोट लगने वाले लोगों के इलाज के लिए रायपुर में 8 और 9 नवंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्रा की ओर से यह शिविर फूल चौक स्थित रायपुर नेत्र चिकित्सालय में आयोजित होगा।
यह शिविर लगातार 36वें साल आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी। अब तक इस शिविर के माध्यम से 4700 से अधिक मरीजों को इलाज की सुविधा मिल चुकी है। डॉ. मिश्रा ने लोगों से पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने और आंखों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
