छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। काम में लापरवाही और अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करने पर तीन पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, हड़ताल में शामिल 57 पटवारियों का अक्टूबर महीने का वेतन रोक दिया गया है।
प्रशासन के अनुसार, पटवारी 13 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। इससे डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसान पंजीयन, नामांतरण और स्वामित्व योजना जैसे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों ने पहले भी काम पर लौटने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ।
प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी काम में लापरवाही और आदेशों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। इससे किसानों और आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
