November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छठ महापर्व को लेकर रायपुर में भव्य तैयारी, 50 से अधिक घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

राजधानी रायपुर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के 50 से अधिक नदी-तालाबों के घाटों पर श्रद्धालु सूर्यदेव की उपासना करेंगे। महादेव घाट, हीरापुर के छुईया तालाब, सड्डू तालाब और बिरगांव के व्यास तालाब में विशेष आयोजन होंगे। घाटों की सफाई, सजावट और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

15 नवंबर को महादेव घाट पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाआरती होगी। इस दौरान लोक कलाकार छठ गीतों के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, बिरगांव के व्यास तालाब में भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Related posts

NH-30 होगा फोरलेन, कवर्धा बायपास को मिली हरी झंडी: धवईपानी से सिमगा तक सड़क उन्नयन को केंद्र की सहमति

admin

छत्तीसगढ़ में दो बड़े सड़क हादसे: जशपुर और बलौदाबाजार में 9 की मौत, 25 से अधिक घायल

admin

अंधविश्वास बना मौत का कारण: जादू-टोना के शक में युवक की हत्या, रायपुर के छछानपैरी गांव में मचा सनसनी

admin

Leave a Comment