November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

स्कूल ड्रेस में नशा करते दिखे 7 छात्र, वायरल वीडियो के बाद स्कूल प्रबंधन ने जारी किया TC का नोटिस!

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूली बच्चों का नशा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला पाली ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोरबी धतूरा का बताया जा रहा है। वीडियो में कक्षा 9वीं की दो छात्राएं सिगरेट पीती और गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं। वहीं, पांच लड़के स्कूल यूनिफॉर्म में गांजा पीते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में एक छात्रा यह भी कहती सुनाई दे रही है कि पूरा गांव और स्कूल जानता है कि वे सिगरेट पीते हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने सातों बच्चों को टीसी देने के लिए नोटिस जारी किया है। इस घटना ने स्कूली बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उनकी निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

सरेंडर नहीं किया तो मौत मिली: कांकेर में महिला नक्सली लीडर का अंत

admin

परीक्षा से पहले छात्रों को मुख्यमंत्री का संदेश — आत्मविश्वास रखो, सफलता जरूर मिलेगी

admin

कच्ची दीवार बनी मौत का कारण, छात्र की नींद में हुई जिंदगी खत्म

admin

Leave a Comment