November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 14 मामलों में मिली नियमित जमानत

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने हेट स्पीच से जुड़े 14 मामलों में उन्हें नियमित जमानत दे दी है। इसके साथ ही रायपुर जिले से बाहर रहने की शर्त भी हटा दी गई है।

इससे पहले बिलासपुर हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने की अंतरिम जमानत दी थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमित बघेल ने 11 नवंबर को सरेंडर कर दिया था। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि वह सात महीने से ज्यादा समय न्यायिक हिरासत में बिता चुके हैं। वहीं, सरकार ने जमानत का विरोध करते हुए उनके खिलाफ दर्ज अन्य 19 मामलों का भी जिक्र किया।

Related posts

जनजातीय परंपरा को नई पहचान: छत्तीसगढ़ सरकार करेगी बैगा, गुनिया और हड़जोड़ का वार्षिक सम्मान

admin

पूर्व जूनियर वकील के बच्चे के पितृत्व विवाद में हाईकोर्ट ने DNA जांच को दी मंजूरी

admin

8 साल का इंतजार खत्म: आज से लोगों के लिए खुला कचना रेलवे ओवरब्रिज

admin

Leave a Comment