अंबिकापुर में 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने मंत्री राजेश अग्रवाल से शिकायत की। व्यापारियों ने अग्रसेन भवन में मंत्री को घेरकर अपनी नाराजगी जताई। इस पर मंत्री ने कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को फोन कर कहा कि व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, बांधकर बैठा दिया है। अगर आरोपियों को नहीं पकड़ पा रहे हैं तो मुझे छुड़ाने के लिए पुलिस भेजिए।
मंत्री ने पुलिस को दो-तीन दिन में कार्रवाई कर जानकारी देने के निर्देश दिए। वहीं, थाना प्रभारी ने कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा है।
