42 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

EWS आरक्षण पर हाईकोर्ट की कड़ी नाराजगी: सरकार से मांगा जवाब -अब तक क्यों नहीं दिया नौकरियों में 10% आरक्षण

  1. रायपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को नौकरियों में 10% आरक्षण नहीं देने को लेकर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। कोर्ट ने सख्त लहजे में पूछा है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए EWS आरक्षण को राज्य में अब तक लागू क्यों नहीं किया गया है।
  2. हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट में दलील दी थी कि सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद केंद्र ने 10% आरक्षण लागू किया, मगर छत्तीसगढ़ सरकार ने इस पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि केंद्र स्तर पर आरक्षण लागू हो चुका है तो राज्य सरकार को भी इसे लागू करने में देरी नहीं करनी चाहिए। अगली सुनवाई में सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी होगी कि इस दिशा में क्या कदम उठाए गए हैं।

इस मुद्दे पर राज्य के युवाओं और नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों में भी नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना होगा कि सरकार अगली सुनवाई में क्या जवाब देती है और क्या जल्द ही EWS वर्ग को उनका हक मिलेगा।

 

Related posts

क्रिकेट खेलते वक्त आसमानी कहर: बिजली गिरने से बच्चे की मौत, कई घायल

admin

ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता: PRSU की टीम भुवनेश्वर रवाना, 16 विश्वविद्यालयों के बीच होगा मुकाबला

admin

तिल्दा नेवरा में पुलिस का शिकंजा, गांजा तस्करी करते पकड़ा गया युवक

admin

Leave a Comment