April 18, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर: मौदहापारा की राशन दुकान में चोरी, कैश काउंटर से उड़ाए लाखों के नोट, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर

रायपुर (छत्तीसगढ़)। शहर के मौदहापारा इलाके में स्थित एक राशन दुकान में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में घुसे और सीधे कैश काउंटर की तरफ बढ़े। वहां रखे 500-500 रुपये के नोटों के बंडल लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

चोरी की ये वारदात सोमवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो चोर दीवार फांदकर दुकान में दाखिल होते हैं। उनके चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ है ताकि पहचान न हो सके। उन्होंने बड़ी चालाकी से ताले तोड़े और कुछ ही मिनटों में नकदी समेट कर गायब हो गए।

दुकान मालिक रमेश अग्रवाल के मुताबिक, कैश काउंटर में करीब 3 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी, जो पूरी तरह गायब है। सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से कुछ सुराग जुटाए हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर लिया है और चोरों की तलाश तेज कर दी गई है।

Related posts

“रेलवे की महिला बॉक्सर सना माचू करेंगी वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व”

admin

नशे में धुत युवक की गुंडागर्दी: किसान पर हमला

admin

आधार कार्ड का बदलेगा चेहरा: निजी जानकारी छुपेगी, QR कोड बनेगा नई पहचान का आधार

admin

Leave a Comment