28 C
Raipur
October 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जशपुर में चर्च के सामने धीरेंद्र शास्त्री की कथा, बस्तर में धर्मांतरण पर जोरदार बयान

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिलासपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे जशपुर में एशिया के सबसे बड़े चर्च के सामने कथा करेंगे और छत्तीसगढ़ में जल्द ही पदयात्रा निकालेंगे। शास्त्री ने दावा किया कि बस्तर में धर्मांतरण का खतरा देश में सबसे ज्यादा है। यह बयान उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए दिया।उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। बस्तर में धर्मांतरण की समस्या गंभीर है। हम सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाएंगे।” शास्त्री ने माओवाद के खिलाफ अभियान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की।जशपुर में कथा के आयोजन को लेकर शास्त्री ने कहा, “हम चर्च के सामने कथा करेंगे ताकि सनातन धर्म का संदेश दूर-दूर तक पहुंचे।” साथ ही, उन्होंने 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा की घोषणा की।शास्त्री ने हिंदू एकता पर जोर देते हुए कहा, “हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हमें एकजुट होना होगा। माओवादियों और धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ सनातनी आवाज बुलंद करेंगे।” उनके बयान ने स्थानीय लोगों में उत्साह जगाया, लेकिन कुछ संगठनों ने इसे विवादास्पद माना।

Related posts

RTE प्रतिपूर्ति दर बढ़ाने की मांग तेज, निजी स्कूलों ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी

admin

“NHM कर्मचारियों का बड़ा ऐलान: कल से जल सत्याग्रह, मंत्रियों के घर तक जाएंगे”

admin

मोर-बिजली ऐप अपडेट के नाम पर ठगी: ओटीपी साझा करते ही युवक के खाते से 4.95 लाख पार

admin

Leave a Comment