29 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर की बेटी डॉ. अंजली ने लहराया परचम: मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ का ताज जीता, अब मिस यूनिवर्स इंडिया की राह पर

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की डॉ. अंजली पवार ने मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 का खिताब जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पेशे से डेंटिस्ट और मेडिटेशन टीचर डॉ. अंजली अब मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वे “आर्ट ऑफ लिविंग” की ट्रेंड मेडिटेशन ट्रेनर भी हैं और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य व आत्म-कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती हैं। प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में हुआ था, जिसमें तीन राज्यों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

“मॉडर्न महिला” की नई पहचान बनीं डॉ. अंजली

वारासेओनी (महाराष्ट्र) में जन्म, रायपुर को कर्मभूमि बनाया। डेंटल सर्जन की डिग्री के बाद मेडिटेशन ट्रेनर बनीं। आत्मविश्वास और प्रेजेंस ऑफ माइंड से जूरी का दिल जीता। परंपरा और आधुनिकता का मेल बना उनकी पहचान। अब “मिस यूनिवर्स इंडिया 2025” की तैयारी शुरू।

प्रतियोगिता में क्या था खास?

  • राउंड्स: पारंपरिक परिधान, इवनिंग गाउन, कॉन्फिडेंस Q&A
  • जजमेंट: कम्युनिकेशन स्किल, आत्मविश्वास और सामाजिक दृष्टिकोण पर
  • आयोजक: मिस यूनिवर्स इंडिया संस्था द्वारा छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड प्रतियोगिता संयुक्त रूप से आयोजित।

अब आगे क्या?

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता की विजेता भारत की ओर से थाईलैंड में होने वाली मिस यूनिवर्स 2025 में हिस्सा लेगी।

अंजली की तैयारी शुरू — रैंप वॉक, पब्लिक स्पीकिंग, सोशल इश्यू प्रेजेंटेशन पर फोकस

Related posts

तथ्यहीन विडियो जारी करने पर कांग्रेस के आईटी सेल पर होगी एफआईआर ।कबीरधाम SP ने स्पष्ट किया – मामला मध्यप्रदेश मंडला जिले का है।।

admin

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहा युवक पकड़ाया: डीपीएस चौक पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में बड़ा खुलासा

admin

छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी! मां-बेटे की हत्या, बेटी की हालत गंभीर

admin

Leave a Comment