July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“छत्तीसगढ़ में 16 साल से बांग्लादेशी रह रहा था भारतीय बनकर, फर्जी मार्कशीट से बनवाया आधार और पासपोर्ट:”

छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 16 सालों से भारत में अवैध रूप से रह रहा था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस व्यक्ति ने केवल ₹1000 में मध्यप्रदेश बोर्ड की फर्जी मार्कशीट बनवाई और उसी के आधार पर आधार कार्ड और पासपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी तैयार कर लिए।

जांच में सामने आया कि आरोपी और उसकी पत्नी बांग्लादेश से गैरकानूनी तरीके से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने रायपुर और रीवा में अपने पहचान छुपाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवाए। फर्जी मार्कशीट के जरिए वह खुद को भारतीय नागरिक साबित करने में कामयाब हो गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी सुविधाएं ले रहा है। छानबीन के बाद जब आरोपी को पकड़ा गया तो उसके पास से फर्जी मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज बरामद हुए।

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुट गई हैं कि इस दंपती का कोई नेटवर्क तो नहीं था। साथ ही इस बात की भी जांच हो रही है कि इस तरह के और कितने मामले हो सकते हैं।

 

Related posts

ड्यूटी टाइम में अफसर का ‘आराम मोड’ VIDEO वायरल, सरकारी दफ्तर की कार्यशैली पर उठे सवाल

admin

राजकीय सम्मान के साथ विदा हुए साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल, मुख्यमंत्री साय ने दिया कंधा

admin

नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर सदन में सियासी संग्राम: सत्यमेव जयते की तख्तियों संग कांग्रेस का प्रदर्शन, मनरेगा-पंचायत से बजट तक गरमाई बहस

admin

Leave a Comment