September 5, 2026
The Defence
अन्य

तीन सदस्य परिवार बाइक पर करंट की चपेट में आया, रास्ते में मौत तीन लोग—एक ही परिवार के सदस्य—जगह पर ही जिंदा जल गए

बालाघाट (मध्यप्रदेश) | 24 जून। मध्यप्रदेश के बालाघाट में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ।

दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए निकले तीन लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौके पर ही जिंदा जल गए।

तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे।

घटना सरा-नेवरवाही मार्ग की है, जहां सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे झुकी हुई थी।

जैसे ही बाइक उस तार से टकराई, उसमें तेज करंट दौड़ गया और बाइक समेत तीनों लोग जलकर राख हो गए।

मृतकों की पहचान:

सेवक पाचे (30)

रेनूका पाचे (28) — सेवक की पत्नी

भोजराज पाचे (28) — सेवक का भांजा

लापरवाही की खुली पोल:

ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन पहले से झुकी थी।  बिजली विभाग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया:

जांच के आदेश दे दिए गए हैं, दोषियों पर कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दिया जाएगा।

Related posts

गैरमर्द से रिश्ते पर टूटा रिश्ता: हाईकोर्ट ने पति को तलाक का हकदार माना फेसबुक पर बॉयफ्रेंड से अश्लील चैट, दो बार घर से भागी महिला; कोर्ट बोला- “यह विश्वासघात है, आत्मसम्मान से समझौता नहीं”

admin

छोटे भाई ने बड़े को गोली मारी, VIDEO वायरल: दमोह में फसल कटाई ठेके का विवाद खून से सना

admin

गूगल मैप की गलती, आधे बने पुल पर फंसी कार, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

admin

Leave a Comment