September 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

बागेश्वर धाम में टेंट हादसा: भगदड़ में श्रद्धालु की मौत, 8 घायल; धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन पर मातम

छतरपुर | बागेश्वरधाम धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोत्सव के दौरान बुधवार सुबह बागेश्वर धाम में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच श्रद्धालु जब टेंट के नीचे जमा हुए, तभी पंडाल का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में अयोध्या से आए श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर है।

कैसे हुआ हादसा?

सुबह करीब 7:30 बजे जैसे ही आरती खत्म हुई, आसमान से झमाझम बारिश शुरू हो गई। श्रद्धालु तेज़ बारिश से बचने के लिए टेंट में शरण लेने लगे। इसी दौरान टीन शेड में पानी भर गया और तेज हवा के साथ उसका एक हिस्सा गिर पड़ा। भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई।

कौन-कौन हुए घायल?

  • मृतक श्रद्धालु की पहचान अयोध्या निवासी राजेश कुमार कौशल के रूप में हुई है।
  • घायलों में 4 की हालत गंभीर, सभी को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • कुछ श्रद्धालु टीन शेड की चपेट में आए, जबकि कुछ भगदड़ में घायल हुए।

राहत कार्य में प्रशासन जुटा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर पालिका और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

क्या बोले अधिकारी?

SDM राहुल सिलावट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा टेंट की कमजोर संरचना और तेज बारिश के कारण हुआ। पंडाल ठेकेदार से जवाब तलब किया गया है।

आयोजन पर सवाल

बागेश्वर धाम में 4 जुलाई तक चलने वाले जन्मोत्सव व गुरु पूर्णिमा महोत्सव में लाखों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में पंडाल की गुणवत्ता और भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं।

हादसे से सबक 

यह घटना बताती है कि बड़े आयोजनों में सिर्फ श्रद्धा नहीं, सुरक्षा और संरचनात्मक मजबूती भी ज़रूरी है। प्रशासन अब आगामी कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा कर रहा है।

Related posts

‘केसर युक्त इलायची’ विज्ञापन पर विवाद बढ़ा, सलमान खान और राजश्री पान मसाला कंपनी से कोर्ट ने मांगा जवाब

admin

कोरोना की दस्तक फिर से: 3 दिन में ठाणे से 10 केस, उत्तराखंड-हरियाणा में नए मरीज मिले

admin

इंदौर में जन्मी दो सिर वाली बच्ची, डॉक्टरों के सामने जटिल चुनौती

admin

Leave a Comment