29.5 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
बड़ी खबर

तेलंगाना फैक्ट्री ब्लास्ट: मौत का आंकड़ा पहुंचा 40 पर 9 लोग अब भी लापता, 19 घायलों का इलाज जारी

तेलंगाना के मेडक जिले में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। हादसे के बाद से अब तक 31 शव मौके से बरामद किए जा चुके हैं, जबकि इलाज के दौरान 9 और लोगों ने दम तोड़ दिया। अभी भी 9 लोग लापता हैं और 19 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री का काम चल रहा था। विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के कई मकानों की खिड़कियां और दरवाज़े तक चटक गए। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 3 दिनों तक मलबे में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें कई शवों के सिर्फ टुकड़े ही मिल सके।

प्रशासन ने फैक्ट्री की अनुमति और सुरक्षा मानकों की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में तय मानकों से ज़्यादा मात्रा में विस्फोटक रखा गया था, जिससे आग ने बड़ा रूप ले लिया।

तेलंगाना सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवज़ा और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है।

Related posts

छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों में बड़ी संकट स्थिति: 50% सीटें खाली, हाई परसेंटाइल कटऑफ पर एडमिशन अटका

admin

हवा में हिचकोले खाती रही रायपुर-दिल्ली फ्लाइट: तूफान ने उड़ान में डाली रुकावट, यात्रियों की सांसें अटकीं, फिर 1 घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

admin

गोवा ने खोया अपना अनुभवी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक नहीं रहे

admin

Leave a Comment