24.5 C
Raipur
September 10, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बेमेतरा में भाजपा विधायक खुशवंत साहेब की कार पर हमला, पत्थरबाज़ी से टूटा शीशा, विधायक सुरक्षित

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां भाजपा विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की कार पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा अचानक हमला कर दिया गया। यह हमला उस समय हुआ जब विधायक एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। घटना में विधायक की कार को नुकसान पहुंचा, लेकिन सौभाग्य से वे स्वयं पूरी तरह सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार, विधायक खुशवंत साहेब बेमेतरा के नवागढ़ क्षेत्र में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वे शाम करीब 7 बजे रायपुर स्थित अपने निवास की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनकी गाड़ी चारभांठा होलिया और भोंडाभोंठा गांव के बीच स्थित बायपास रोड से गुजर रही थी, तभी अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उनकी कार पर पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से कार का शीशा टूट गया और वाहन को आंशिक क्षति पहुंची।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हुआ और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ को खरीफ सीजन के लिए अतिरिक्त 1 लाख टन उर्वरक आवंटित

admin

दुर्ग में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत: ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहनों ने मारी जोरदार टक्कर, इलाके में मातम

admin

तेज रफ्तार बनी काल: मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल की सड़क हादसे में मौत

admin

Leave a Comment