33 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बलरामपुर में उफनती नदी में बहे युवक की मौत, बाढ़ ने मचाया हाहाकार

बलरामपुर:| छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। सोमवार सुबह शंकरपुर गांव के पास एक युवक, 26 वर्षीय मनोज सिंह, नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज धारा में लापता हो गया। 3 घंटे की सर्चिंग के बाद शव 1 किमी दूर मिला।

पुलिया बह गई, संपर्क टूटा

मनोज जिस रास्ते से नदी पार कर रहा था, वहां पुरानी पुलिया बनी थी। लगातार बारिश से नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पुलिया बह गई। इसके चलते शंकरपुर, करौंधा, झरकटिया जैसे कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है।

बाढ़ में फंसे पहाड़ी कोरवा

इसी बीच सूचना मिली कि पहाड़ी कोरवा जनजाति के 3 लोग जंगल से लौटते समय नदी के दूसरी ओर फंसे हुए हैं। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए रस्सी, टायर और बांसों का सहारा लेकर इन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें एक बुजुर्ग महिला, एक किशोर और एक अधेड़ व्यक्ति शामिल था।

प्रशासन की स्थिति
  • मौके पर राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम पहुंची है।

  • SDRF की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

  • रेस्क्यू के लिए मोटरबोट, लाइफ जैकेट्स भेजे जा रहे हैं।

  • संपर्क मार्ग बहाल करने अस्थायी पुल बनाने की तैयारी शुरू है।

अब तक कितना नुकसान?
  • अब तक 6 से ज्यादा गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूटा।

  • 20 से ज्यादा खेत जलमग्न।

  • 1 युवक की मौत, 3 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

  • कुछ क्षेत्रों में बिजली और मोबाइल नेटवर्क बाधित।

Related posts

रायगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर का अंत: चक्रधर सम्मानित तबला मास्टर वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ नहीं रहे, छत्तीसगढ़ में शोक

admin

लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ली 10 लोगों की जान

admin

रायपुर पैरा स्पोर्ट्स महोत्सव: 350 दिव्यांग खिलाड़ियों की ऐतिहासिक भागीदारी, तीन दिन चला जोश-उत्साह का उत्सव

admin

Leave a Comment