July 25, 2026
The Defence
बड़ी खबर

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर भड़की कांग्रेस, उकवा में पुतला दहन कर जताया विरोध

उकवा में भारतीय जनता पार्टी के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हालिया विवादित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। मंत्री ने अपने बयान में कहा था कि “हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं, हम अपनी बहनों के ससुराल में पानी तक नहीं पीते, जबकि राहुल गांधी बीच चौराहे पर अपनी बहन प्रियंका को चुंबन करते हैं। यह विदेशी संस्कृति के लोग हैं, इनमें भारतीय संस्कार नहीं हैं।”

मंत्री के इस बयान को कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं और भारतीय संस्कृति का अपमान बताया है। इसी विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उकवा बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन किया और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया। इस दौरान “कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद” और “संस्कृति का अपमान बंद करो” जैसे नारे लगाकर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस मंडल उकवा के अध्यक्ष अनुज चौकसे, पूर्व मंडल अध्यक्ष छैया पटले, अशोक उईके, आकाश अग्रवाल, लकी चौकसे, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष समाजसेवी अमन गौतम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप चौकसे, रहीम खान, सुजीत क्षत्रिय, जमुना बिसेन और तारा कटरे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विरोध के दौरान मौके पर पहुंची उकवा पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए पुतले की आग पर नियंत्रण पाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री विजयवर्गीय अपने बयान को वापस नहीं लेते और माफी नहीं मांगते, तो आने वाले दिनों में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ऐसे बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने मांग की कि पार्टी उच्च नेतृत्व मंत्री से जवाब मांगे और बयान की निंदा करे।

Related posts

भोपाल में शुरू हुआ बेतवा नदी बचाओ अभियान, सूखे उद्गम स्थल को फिर से जीवित करने की पहल

admin

दिल्ली अस्पताल से नाटकीय गिरफ्तारी: गोवा क्लब आगकांड में वांछित अजय गुप्ता पकड़ा गया, पुलिस की कई दिन की तलाश हुई पूरी

admin

हिमाचल में श्रद्धालुओं की गाड़ी नदी में समाई, दो की मौत और बच्चा लापता

admin

Leave a Comment