September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में भावुक विदाई सत्र, नए परिसर में शुरू होगी नई संसदीय यात्रा

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र भावनात्मक माहौल का साक्षी बना। यह सत्र वर्तमान विधानसभा भवन में आयोजित होने वाला अंतिम सत्र था। इसके साथ ही अब आगामी सभी सत्र नए विधानसभा भवन में आयोजित किए जाएंगे।

सत्र के दौरान पूर्व सदस्य टीएस सिंहदेव, रविंद्र चौबे, नारायण चंदेल, गौरी शंकर अग्रवाल सहित कई पूर्व विधायक दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे और कार्यक्रम का हिस्सा बने। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने जानकारी दी कि यह सत्र पुराने भवन की गौरवशाली यात्रा का समापन है।

अध्यक्ष ने इस अवसर पर दिवंगत पूर्व विधायकों को भी श्रद्धांजलि दी। इसमें रजनीताई उपासने, बनवारीलाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल का नाम प्रमुख रूप से लिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत विधायकों के प्रदेश विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

सत्र के दौरान पुरानी यादों और अनुभवों को साझा करते हुए कई सदस्यों ने कहा कि इस भवन से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा है और यह परिसर राज्य की राजनीतिक यात्रा का साक्षी रहा है।

Related posts

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी सेवा भी पेंशन में जोड़ी जाएगी

admin

महिला अपराधों पर सख्त हुआ सरकार का रुख: कॉन्फ्रेंस में एसपी और गृहमंत्री में तीखी नोकझोंक, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश

admin

सुकमा मुठभेड़ में बड़ी सफलता: तीन कुख्यात नक्सली ढेर, कई वारदातों में थे शामिल

admin

Leave a Comment