30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
खेल

युवा रत्न सम्मान 2025-26: नवाचार और सेवा कार्य करने वाले युवा-संगठनों से 5 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन के खेल-युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के “युवा रत्न सम्मान” के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने नवाचार, सामाजिक सेवा और उल्लेखनीय योगदान से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की मिसाल पेश की है।

आवेदन 5 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।असाधारण और विशिष्ट सेवा कार्य के लिए एक युवा को 2.5 लाख रुपए, जबकि एक स्वैच्छिक संगठन को 5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा सामाजिक सेवा, साहित्य, उद्योग-व्यापार, शिक्षा, खेल, महिला-बाल विकास (केवल महिलाओं के लिए), पर्यावरण संरक्षण, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन, कला, संगीत व लोककला जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को 1 लाख रुपए, सम्मान पत्र, पदक और शॉल प्रदान किये जाएंगे।

विभागीय जानकारी के अनुसार केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। पात्रता शर्त के अनुसार आवेदक की आयु 1 अप्रैल 2025 को 15 वर्ष और 31 मार्च 2026 तक 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक युवा और संगठन अपने आवेदन सहायक संचालक, खेल-युवा कल्याण कार्यालय में 5 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं।

Related posts

दीप्ति शर्मा टी-20 में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बनने के करीब, जेमिमा रोड्रिग्स की भी रैंकिंग में छलांग

admin

IPL में फिर दोहराया जाएगा इतिहास? विराट का ‘फाइनल फोबिया’ बन सकता है RCB की हार की वजह!

admin

सम्मान समारोह में भारतीय टीम का सख़्त संदेश, मंच से दूरी बनाकर जताया विरोध

admin

Leave a Comment