35.8 C
Raipur
June 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

स्लीपर क्लास में भी मिलेगा बेडरोल: नए साल पर बदलेगी रेल यात्रा, चेन्नई मॉडल पर रायपुर मंडल भी देगा सुविधा; 50 रुपए में पूरा सेट

दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल में स्लीपर क्लास यात्रियों को बेडरोल उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद अब रायपुर रेल मंडल भी इसी मॉडल को अपनाने जा रहा है। अगर सभी तैयारियां समय पर पूरी हो गईं, तो नए साल से स्लीपर क्लास में चादर, तकिया और कवर उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू हो सकती है।

अभी तक बेडरोल केवल AC कोच के यात्रियों को ही मिलता था, लेकिन पहली बार भारतीय रेलवे स्लीपर क्लास यात्रियों को भी यह सुविधा देने जा रही है। हालांकि इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

क्या मिलेगा स्लीपर क्लास में?

चेन्नई मॉडल के अनुसार:

पूरा बेडरोल सेट (1 चादर + 1 तकिया + 1 कवर) → 50 रुपए

  • सिर्फ चादर → 20 रुपए
  • कवर + तकिया (दोनों साथ) → 30 रुपए

यात्री यह सेट कोच अटेंडेंट को भुगतान करके ले सकेंगे। यह सुविधा टिकट में शामिल नहीं होगी।

रायपुर मंडल में भी इसी मॉडल को टेस्ट फेज में लागू किया जाएगा। यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसे और ट्रेनों में बढ़ाया जाएगा।

शुरुआत चेन्नई डिवीजन में 1 जनवरी 2026 से

चेन्नई डिवीजन ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से स्लीपर क्लास में बेडरोल उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके लिए साफ-सुथरी, सैनिटाइज चादर, कंबल और तकिया यात्रियों को दिए जाएंगे ।

कहाँ लागू होगा? शुरुआती चरण में सिर्फ 10 ट्रेनें

चेन्नई डिवीजन ने यह सेवा शुरू में 10 ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने का निर्णय लिया है। यदि यह मॉडल सफल होता है, तो रेलवे इसे पूरे देश में विस्तार दे सकता है।

रायपुर रेल मंडल के सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि चेन्नई मॉडल को देखते हुए रायपुर मंडल में भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही रेलवे इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करेगा।

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों से गूंजा सहयोग केंद्र: मंत्रियों ने शिक्षा, जमीन और भ्रष्टाचार के मामलों पर दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

admin

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, छत्तीसगढ़ के शहरों में सड़कों पर उतरे हजारों फैंस

admin

छत्तीसगढ़ में रेलवे ब्लॉक का असर: बिलासपुर–रायगढ़ रूट पर 5 दिन तक 3 मेमू ट्रेनें रद्द, कुछ ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट होंगी

admin

Leave a Comment