25.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
देश विदेश

रणनीतिक रतले हाइड्रो प्रोजेक्ट में सुरक्षा अलर्ट: 29 मजदूरों पर संदिग्ध टेरर कनेक्शन, पुलिस ने कंपनी को किया आगाह

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर बन रहे रतले हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय पुलिस की ओर से भेजे गए गोपनीय पत्र में दावा किया गया है कि परियोजना में कार्यरत 29 मजदूरों के पुलिस सत्यापन में आतंकी संगठनों या आपराधिक नेटवर्क से संभावित संबंध सामने आए हैं।

पुलिस का कहना है कि यह परियोजना केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ी एक रणनीतिक अवसंरचना है। ऐसे में संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले लोगों की मौजूदगी से तोड़फोड़, सूचना लीक या आतंकी गतिविधियों का खतरा पैदा हो सकता है।

  • परियोजना का निर्माण कार्य कर रही मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) ने पुलिस की चेतावनी मिलने की पुष्टि की है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि जिन मजदूरों पर कोई अदालत-सिद्ध दोष नहीं है, उन्हें तत्काल हटाना कानूनी रूप से जटिल है। हालांकि, कंपनी ने यह भरोसा दिलाया है कि सभी संदिग्ध कर्मचारियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा।

Related posts

अनिल अंबानी की कंपनियों पर ईडी का शिकंजा, 3,000 करोड़ के लोन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

admin

खाड़ी में जंग की आग; दुबई दहला, बुर्ज खलीफा के आसपास धमाके — एयरपोर्ट सील, भारत-मिडिल ईस्ट उड़ानें ठप

admin

भारत में जल्द शुरू होगा हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट स्टारलिंक को कुछ ही दिनों में मिल सकता है फाइनल अप्रूवल: IN-SPACe चेयरमैन ने दी जानकारी

admin

Leave a Comment