23.6 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

फर्जी संपत्ति के सहारे बैंक से 40 लाख की धोखाधड़ी, EOW की जांच में बैंक अधिकारियों की भूमिका उजागर

इंदौर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 40 लाख रुपये का लोन लेकर की गई धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच के अनुसार, जिस संपत्ति को गिरवी दिखाकर लोन लिया गया था, वह पहले ही वर्षों पहले बिक चुकी थी। इसके बावजूद उसे बैंक रिकॉर्ड में बंधक संपत्ति दर्शाकर लोन स्वीकृत कर दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि लोन प्रक्रिया के दौरान संपत्ति का भौतिक सत्यापन, वैल्यूएशन और कानूनी जांच में गंभीर लापरवाही बरती गई। बैंक अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच किए बिना ही लोन को मंजूरी दी, जिससे पूरे बैंकिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

लोन की किश्तें समय पर जमा नहीं होने पर खाता एनपीए घोषित हुआ, जिसके बाद मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं। EOW ने इसे सुनियोजित साजिश मानते हुए बैंक अधिकारियों सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

“बलरामपुर के स्कूल में शराबी शिक्षक का छात्राओं संग डांस VIDEO वायरल, बच्चियों ने कहा – स्कूल में डर लगता है

admin

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की दमदार जीत, कप्तान कृति की नाबाद 94 रन की पारी से उत्तराखंड 4 विकेट से पराजित

admin

पंजाब से पकड़ा गया हेरोइन नेटवर्क का सरगना, बिलासपुर कनेक्शन का खुलासा; ड्रोन के जरिए हो रही थी सप्लाई

admin

Leave a Comment