November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस से भिड़े ग्रामीण, जवानों के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के भटगांव में जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर की शाम गोवर्धन पूजा के दौरान पुलिस को गांव में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण पुलिस जवानों का कॉलर पकड़ते और उनके हाथ से डंडा छीनने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ की बात से इनकार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related posts

राहुल गांधी सिखाएंगे संगठन का फॉर्मूला, रायपुर में 10 दिन की ट्रेनिंग

admin

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापानी कंपनियों से की मुलाकात, एयरोस्पेस-IT व डिजिटल सेक्टर में निवेश का दिया आमंत्रण

admin

आईपीएल सट्टा मामला: भाजपा नेता अस्पताल में भर्ती, वीआईपी ट्रीटमेंट पर उठे सवाल

admin

Leave a Comment