छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति दारिका प्रसाद केंवट शराब के नशे में था। पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते आरोपी ने गुस्से में पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया।
इस दौरान मां की गोद में मौजूद महज ढाई महीने का मासूम भी डंडे की चपेट में आ गया। बच्चे को बचाने की कोशिश की गई और अस्पताल में इलाज भी कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
