November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, 12 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा टाइम टेबल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल तक और 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी।

12वीं की परीक्षा हिंदी विषय से शुरू होगी और अंग्रेजी का पेपर 31 मार्च को होगा। वहीं, 10वीं के विद्यार्थियों की पहली परीक्षा तृतीय भाषा की होगी। मंडल ने फिजिकल ट्रेनिंग डिप्लोमा परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है, जो 12 से 20 मार्च तक चलेगी। विद्यार्थी विषयवार परीक्षा की पूरी जानकारी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।

Related posts

कोरबा में तांत्रिक क्रिया के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत: नींबू देकर कमरे में बंद किया, 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का दावा

admin

सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर बवाल, मारपीट में कर्मचारी और पुलिस जवान घायल

admin

वन विभाग में नौकरी का झांसा देकर युवक से 2 लाख की ठगी, खुद को मंत्री का करीबी बताकर किया विश्वास हासिल

admin

Leave a Comment