November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मकान किराये पर लेकर महिला से 28.55 लाख की ठगी, निवेश के नाम पर रची साजिश

रायपुर में मकान किराये पर लेने के बहाने एक महिला से 28.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एवेन नाम की कंपनी के प्रतिनिधियों ने पहले महिला का मकान किराये पर लिया और दो महीने तक समय पर किराया देकर उसका भरोसा जीता। इसके बाद इंस्टाग्राम पर विज्ञापन दिखाकर महिला को दूसरे शहरों में मकान खरीदने और निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का लालच दिया।

महिला ने आरोपियों की बातों में आकर अलग-अलग किस्तों में 28.55 लाख रुपये निवेश कर दिए। शुरुआत में उसे मुनाफा भी दिया गया, लेकिन बाद में आरोपियों ने पैसे लौटाने में आनाकानी शुरू कर दी। महिला का 4.63 लाख रुपये किराया भी बकाया बताया गया है। शिकायत के बाद मुजगहन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Related posts

रायपुर में 18 दिसंबर से मेगा हेल्थ कैंप: देशभर के सुपर स्पेशलिस्ट देंगे सेवाएं, मुख्यमंत्री साय करेंगे शुभारंभ

admin

इंजेक्शन लगा, गई मरीज की जान रायपुर के सुयश हॉस्पिटल की लापरवाही से मौत: हाईकोर्ट में सुलह, प्रबंधन देगा 16 लाख मुआवजा

admin

बौद्धिक संपदा एवम शोध सम्बन्ध प्रत्यक्ष प्रो. शुक्ला*

admin

Leave a Comment