November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मंच पर युवतियों के साथ थिरके भाजपा विधायक ईश्वर साहू, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने उठाए सवाल!

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवतियों के साथ छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने विधायक पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और बिजली जैसी समस्याओं से जनता परेशान है, लेकिन विधायक को इन मुद्दों की चिंता नहीं है। फिलहाल इस मामले पर विधायक या भाजपा संगठन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related posts

भिलाई में पिकअप के गुप्त चेंबर से मिले ₹4 करोड़, दो लोग गिरफ्तार

admin

बिलासपुर में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर: आठ जगहों पर मकान ढहे, दुकानदारों पर जुर्माना

admin

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेलवे बजट पर चर्चा, छत्तीसगढ़ को बड़ी राशि लेकिन नए प्रोजेक्ट नहीं

admin

Leave a Comment