July 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 8 बच्चियों समेत 12 की मौत, 3 की हालत नाज़ुक

खंडवा (मध्यप्रदेश) | धर्म एवं समाज डेस्क — विजयादशमी के मौके पर खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। विसर्जन के लिए जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक तालाब में पलट गई, जिसमें सवार 8 बच्चियों समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रॉली में क्षमता से ज़्यादा लोग सवार थे और रास्ते में नियंत्रण बिगड़ने से यह सीधे तालाब में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया, जबकि जिला प्रशासन की टीमें और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं।

कलेक्टर और एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवज़े की घोषणा की है। हादसे की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

त्योहार की खुशियों के बीच घटी इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। गांवों में मातम का माहौल है।

Related posts

बंद मकान से निकला राज: पति-पत्नी और दो बच्चों की लाशें घर के गड्ढे में दफन मिलीं

admin

कवर्धा बार चुनाव में पोखराज परिहार का दबदबा, सातवीं बार अध्यक्ष बनकर रचा इतिहास

admin

BEO कार्यालय में 30 लाख के गबन का मामला उजागर, फर्जी दस्तावेजों से बढ़ाई गई “अन्य भत्तों” की राशि

admin

Leave a Comment