25.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रिया अग्रवाल ने पास की CA परीक्षा, भाटापारा एवं अग्रवाल समाज का बढ़ाया मान

भाटापारा की होनहार बेटी रिया अग्रवाल ने The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) की परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर, परिवार और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से पूरे अग्रवाल समाज सहित शहर में हर्ष की लहर है।

रिया, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजेश अग्रवाल एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल की सुपुत्री हैं। मेहनत, समर्पण और लगन से हासिल की गई इस उपलब्धि ने युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।

रिया की इस कामयाबी पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एडवोकेट जे.के. अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, राजू दाऊ, नीतीश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, राकेश तिवारी, दीपक मल, मनोज डागा, रूपेश मखीजा, नंदकिशोर अग्रवाल सहित समाज के अनेक सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि भाटापारा के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है कि निरंतर प्रयास और दृढ़ निश्चय से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related posts

रायपुर में 22 वर्षीय साउथ अफ्रीकी युवक की संदिग्ध मौत: मानसिक बीमारी से जूझ रहा था, एंबेसी को दी गई सूचना

admin

हरियाली की नई दास्तान: बस्तर में बढ़े जंगल, आदिवासी बने संरक्षक

admin

डागा कन्या महाविद्यालय का 38वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बाँधा समां

admin

Leave a Comment