23.9 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर इंजीनियर ने दी जान

बिलासपुर: शिवनाथ नदी पुल से एक युवक द्वारा अचानक छलांग लगा देने की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां ग्रामीणों ने युवक को नदी में कूदते देखा और तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण कुछ ही पलों में वह डूब गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवक की पहचान उसकी जेब और बैग की तलाशी के बाद हुई, जिसमें से दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा आवश्यक दस्तावेज बरामद किए गए। दूसरे मोबाइल में सिम डालने पर उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भत्तमानपुर का निवासी अभिषेक राय के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अभिषेक राय रायपुर स्थित श्री हॉस्पिटल में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। पुलिस को उसकी जेब से रायपुर से लवन तक की बस टिकट भी मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह रायपुर से बस द्वारा लवन पहुंचा और वहां से किसी अन्य साधन से जोंधरा होकर शिवनाथ नदी क्षेत्र तक आया होगा।

फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। परिजनों के बयान और आगे की पूछताछ के बाद घटना की असली वजह सामने आने की संभावना है। पुलिस ने शव को मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची छात्रा, मेडिकल रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज!

admin

जेलों में भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त: कैदियों से वसूली के आरोप में प्रहरियों पर गिरी गाज, अधिकारी भी जांच के घेरे में

admin

NEET-PG काउंसलिंग स्थगित: कोटा विवाद पर बढ़ते विरोध के बीच हाईकोर्ट 16 दिसंबर को सुनाएगा अहम फैसला

admin

Leave a Comment