23.6 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

लड़की से छेड़छाड़ पर बार में हंगामा, मारपीट के बाद चाकू से हमला; घायल युवक अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित इल्यूम बार में देर रात पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, पार्टी में मौजूद युवकों के बीच एक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर तनाव बढ़ा, जिसके बाद दोनों पक्षों के युवकों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बाउंसर ने स्थिति बिगड़ते देख दोनों गुटों को बार से बाहर निकाल दिया।

बार से बाहर निकलते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के यश तिवारी और उसके साथियों ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के निलेश गेंंदले पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि निलेश लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और घायल निलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बार परिसर में मौजूद कई युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।

Related posts

रेणु जी पिल्ले बनीं कर्मचारी चयन मंडल की अध्यक्ष

admin

नारायणपुर सुरक्षा कैंप में तैनात BSF जवान की संदिग्ध मौत, ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से चली गोली

admin

शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेताओं की संपत्तियां अटैच, पार्टी ने बताया BJP की साजिश

admin

Leave a Comment