33 C
Raipur
June 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रात में चोरी कर भागा युवक, जवानों ने सड़क पर दौड़ाकर दबोचा

बिलासपुर में 9 दिसंबर की रात पुलिस जवानों की मुस्तैदी ने एक बड़ी चोरी को नाकाम कर दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर निकले सुरक्षा कर्मियों की तेज नज़र उस समय काम आई, जब एक संदिग्ध युवक रात करीब 1 बजे शांति नगर की ओर उनकी दिशा में आता दिखा। युवक को पुलिस देखते ही घबराकर भागते देख जवानों ने तुरंत कार्रवाई की और पीछा शुरू कर दिया। कुछ मिनटों तक चली दौड़-भाग के बाद आरोपी को धुरीपारा क्षेत्र में पकड़ लिया गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजय ध्रुव, निवासी सकरी बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जैकेट का वजन असामान्य रूप से भारी लगा। जेबें खाली दिखने पर जवानों को शक हुआ और जब जैकेट को जांचने के लिए खोला गया तो अंदर से सोने-चांदी के गहने, नकदी और भारी संख्या में सिक्के बरामद हुए। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये आंकी गई।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने देवेन्द्र नगर स्थित शिक्षक चंद्रभान सिंह ठाकुर के सूने मकान को निशाना बनाया था। मौके पर पहुंचकर जवानों ने मकान की जांच की और चोरी की पुष्टि की। बाद में पुलिस ने शिक्षक से संपर्क कर चोरी गए सामान का मिलान कराया, जो सही पाया गया।

चोरी और आरोपी की गिरफ्तारी का पूरा घटनाक्रम पास के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है, जिसमें जवान आरोपी का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। सर्द रात में सक्रियता दिखाने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस जवानों को शाबाशी दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related posts

निवेश का झांसा देकर शिक्षिका से ठगी, एनएसई कर्मचारी बनकर टेलीग्राम पर किया साइबर फ्रॉड

admin

107 वर्ष पूरे: कचहरी चौक राष्ट्रीय विद्यालय का स्थापना दिवस गरिमामय आयोजन के साथ संपन्न

admin

फर्जी अंकसूची के सहारे बनी नौकरी, 15 साल बाद खुली पोल; शिक्षक को कोर्ट से सजा

admin

Leave a Comment