21.4 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“हर घर डॉक्टर, हर मरीज का इलाज: साय सरकार का बड़ा प्लान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुकमा दौरे पर पहुंचे, उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है और यह उनका पहला दौरा है।

सरकार ने “स्वस्थ बस्तर अभियान” शुरू करने का ऐलान किया है, जो एक महीने तक चलेगा। इसमें टीम घर-घर जाकर लोगों का हेल्थ चेकअप करेगी।

अगर किसी को गंभीर बीमारी मिलेगी तो उसे बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य है कि बस्तर के हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे और क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिले।

Related posts

मोर-बिजली ऐप अपडेट के नाम पर ठगी: ओटीपी साझा करते ही युवक के खाते से 4.95 लाख पार

admin

बेमेतरा कलेक्ट्रेट में हंगामा: भुगतान न मिलने से परेशान कांग्रेस नेता ने आत्मदाह की कोशिश की, पुलिस ने बचाया

admin

अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से शुरू, जगदलपुर में होगी बड़ी बैठक

admin

Leave a Comment