29.7 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सड़क निर्माण बना काल: ग्रेडर की चपेट में महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंकी मशीन

रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के सिवनीकला गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ग्रेडर वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला घर के बाहर खड़ी थी तभी लापरवाही से चलाए जा रहे ग्रेडर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और ठेकेदार व मशीन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रेडर में आग लगा दी। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया।

Related posts

रायपुर में 1,316 जोड़े करेंगे सामूहिक विवाह, हर धर्म के रीति-रिवाज का होगा सम्मिलन

admin

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही श्रीलंका में भूचाल, सनथ जयसूर्या ने कोच पद से हटने का किया ऐलान

admin

GGU पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! जांच रिपोर्ट सौंपी गई, अब पुलिस जांच की तैयारी

admin

Leave a Comment