28.3 C
Raipur
October 27, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा केस: कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, ED आज रायपुर की PMLA कोर्ट में करेगी पेश

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कारोबारी विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उसे 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर ED को सौंप दिया है। अब ED की टीम उसे रायपुर लेकर पहुंच रही है, जहां स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश कर कस्टोडियल रिमांड की मांग की जाएगी।

पूछताछ के दौरान ED महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाएगी। इससे पहले ED विकास गर्ग की करीब 940 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। वहीं, कुछ दिन पहले महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को भी ओमान में गिरफ्तार किया गया था।

Related posts

सूने मकान को बनाया निशाना: खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, तिजोरी नहीं खुली तो झाड़ियों में फेंककर फरार

admin

नगर निगम बिलासपुर में बड़ा राजस्व घोटाला: 14 लाख रुपए की वसूली गबन का आरोप, जोन-2 के आरआई निलंबित

admin

नंदकुमार दानी प्राथमिक विद्यालय में 121वीं जन्मजयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, अतिथियों ने बच्चों का किया सम्मान

admin

Leave a Comment