छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके के रविनगर में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम डागा निवास पहुंची। जानकारी के अनुसार, टीम सुबह करीब 4 बजे दो गाड़ियों में वहां पहुंची और निवास में मौजूद दस्तावेजों व संबंधित रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में करीब छह अधिकारी शामिल थे। डागा निवास को एक ज्वेलरी कारोबारी से जुड़ा बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ED की कार्रवाई जमीन के लेन-देन से संबंधित जांच का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, जांच के कारणों और कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों पर अभी तक ED की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
