November 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का 400 से ज्यादा D.Ed अभ्यर्थियों ने किया घेराव

रायपुर में गुरुवार सुबह 400 से ज्यादा D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। अभ्यर्थी नियुक्ति की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक नियुक्ति की तारीख घोषित नहीं होगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

लंबे समय से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थी परिवार के सदस्यों के साथ धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर बसों में बैठाया और धरना स्थल पहुंचा दिया।

Related posts

तमरावंड में सामूहिक भोज के बाद फूड प्वाइजनिंग, महिला की मौत

admin

पुलिया पर मौत का स्टॉप: SECL कर्मचारियों से भरी बस 25 फीट नीचे गिरी

admin

सीतानदी क्षेत्र में जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया, 8 लाख के कमांडर श्रवण समेत बरामद शव व हथियार

admin

Leave a Comment