दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर आयोजित दिवाली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत और सह-प्रभारी विजय जांगिड़ मौजूद रहे।
इस आयोजन में देशभर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं की एक साथ मौजूदगी को राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
