November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी पर FIR, सरकारी सील तोड़ने का आरोप

रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई है। दोनों पर होटल की संपत्ति पर कब्जा करने, सरकारी सील तोड़ने और जबरन प्रवेश करने के आरोप हैं। यह कार्रवाई आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर की गई है।

शिकायत के अनुसार, साल 2021 में होटल और बैंक्वेट हॉल चलाने के लिए दीपक टंडन को संपत्ति लीज पर दी गई थी। लीज की अवधि अप्रैल 2026 में समाप्त हो गई थी। आरोप है कि करीब एक साल से किराया भी नियमित रूप से नहीं दिया जा रहा था। प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं होने के कारण नगर निगम ने 18 अगस्त 2026 को होटल को सील कर दिया था।

अब सरकारी सील तोड़ने और अन्य आरोपों को लेकर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 8 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले 6 नवंबर को बिलासपुर पुलिस ने दीपक टंडन को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था।

Related posts

राजनांदगांव में नकदी तस्करी पर शिकंजा: स्कॉर्पियो से ₹4.04 करोड़ बरामद, दो गिरफ्तार

admin

मजगांव रोड पर पुलिस की रेड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो कपल व स्कूली छात्रा मिली, संचालक गिरफ्तार

admin

12 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामला: हाईकोर्ट सख्त, काउंसलिंग रिपोर्ट तलब, 2 जुलाई को अगली सुनवाई

admin

Leave a Comment