रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्जिंग पर नहीं लगाने की अपील की है। इस दौरान कोचों में चार्जिंग पॉइंट की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। रेलवे का कहना है कि यह कदम बिजली के उपकरणों की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करें और निर्धारित समय के बाद ही अपने मोबाइल चार्ज करें।
