November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी!

बिलासपुर के लालखदान स्थित संत नगर के पास सोमवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार गुप्ता (29) के रूप में हुई है। वह बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जहर पीकर आत्महत्या करने की आशंका है। बताया जा रहा है कि उत्तम रविवार सुबह अपने कमरे से निकला था, जिसके बाद सोमवार को उसका शव मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती शुरू: 27 अगस्त तक करें आवेदन, 14 सितंबर को होगी परीक्षा

admin

3 साल बाद EOW के सामने पेश हुआ रामगोपाल अग्रवाल, तीन चर्चित घोटालों में पूछताछ शुरू

admin

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा: रायगढ़ में एक सप्ताह में 31 वाहन जब्त, माफियाओं में हड़कंप

admin

Leave a Comment