छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने अपने ही बचपन के दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि किशन साहू (19) अपने दोस्त आदित्य टंडन (19) को सूअर और काला कहकर चिढ़ाता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। किशन को शक था कि आदित्य उसकी बहन पर गलत नजर रखता है।
इसी नाराजगी में किशन ने लोहे के फावड़े से आदित्य के सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद शव को गिधौरी और घटमड़वा के बीच स्थित डैम के पानी में फेंक दिया। 14 नवंबर को शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी किशन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फावड़ा और मृतक का मोबाइल भी जब्त किया है।
